BREAKING

#JaunpurNews : शिक्षकों, विद्यार्थियों के प्रेरणा स्रोत थे रज्जू भैया: प्रो. प्रमोद | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : शिक्षकों, विद्यार्थियों के प्रेरणा स्रोत थे रज्जू भैया: प्रो. प्रमोद | #NayaSaveraNetwork
  • पुण्यतिथि पर शिक्षकों ने दिया श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि रज्जू भैया एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनका चिंतन हमेशा समाज के हित के लिए होता था।  रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष रहे। रज्जू भैया की भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में  प्रतिभा अभूतपूर्व थी, जिसके कारण देश के कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया, किंतु सामाजिक जीवन में रुचि होने के कारण रज्जू भैया ने सामाजिक कार्यों को चुना, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। कालांतर में रज्जू भैया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक भी हुए। प्रो. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। 
ज्ञात हो कि 2018 में तत्कालीन कुलपति प्रो राजाराम यादव के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रज्जू भैया की स्मृति में प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान की स्थापना विश्वविद्यालय परिसर में की गई।
इस अवसर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डा मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. पुनीत कुमार धवन, डॉ. आलोक वर्मा,  डॉ. आशीष वर्मा , डॉ. काजल कुमार डे, डॉ. दीपक मौर्या, डॉ. रामांशु प्रभाकर, डॉ. नवीन चौरसिया,व अन्य शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Opening Date : 12, 13, 14 July | 7310100951, 7310100952, 7310100953  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें