#PrayagrajNews: अथर्वन फाउंडेशन ने किया पौधरोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रयाग स्टेशन के समीप कैंटोनमेंट एरिया में रविवार को सुबह 'अथर्वन फाउंडेशन' द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव डा० कंचन मिश्रा व वित्त पोषक डा० सुभाष चन्द्र वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के महत्त्व के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
संस्था के बैनर तले कवीश ने अपने जन्मदिन पर आवला, जामुन,आम, अमरूद,सहजन, नींबू , बेल समेत दसों पौधों को अपने हाथों वृक्षारोपण किया एवं इन सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर कवीश ने अपने दादा दादी,माता पिता, विजयपाल,शैलैन्द्र सिंह, राजीव शुक्ल, बड़ी बहन , हिमांशु, बालकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित जनों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)