#JaunpurNews : विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवीगंज हरिजन बस्ती में शनिवार रविवार की रात एक विवाहिता की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया गया जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी घटना के विषय में आपको बताते चलें कि बक्सा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी राजदेव गौतम अपने 23 वर्षी पुत्री गुंजा का विवाह 22 मार्च 2022 को सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी राजाराम गौतम के पुत्र प्रदीप गौतम से किया था।
जिसमें गुंजा ने एक पुत्र को जन्म दिया था जो वर्तमान समय में महज 6 मा का ही है मांय के पक्ष वालों ने आरोप लगाया हैकि मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसे मारपीट कर फांसी पर लटकाया गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतकगुंजा की माता ने आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री की हत्या उसके ससुराल के लोगों ने कर दी है और हम लोगों को तड़के 4:00 बजे फोन पर सूचना दिया गया कि तुम्हारी पुत्री अब इस दुनिया में नहीं रही इस सूचना पर मृत्तका का के परिजन आनं-फानन में सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवीगंज पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दिए इसके बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना कर रही है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


