#JaunpurNews : मूसलाधार बारिश के बीच जल जमाव की समस्या देखने पहुंचे प्रकाश सुर्वे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जनता के बीच लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही जनता की नजरों में असली हीरो होता है। मुंबई में हो रही मूसलाधार वर्षा के बीच मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे बीती रात प्रभाग क्रमांक 4 स्थित सुयोग नगर, दहिसर पूर्व में जल जमाव की समस्या देखने पहुंच गए। जल जमाव के चलते यहां लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। श्री सुर्वे ने तत्काल मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों को बुलाकर जल जमाव से मुक्ति दिलाई। इस अवसर पर उप विभाग प्रमुख मंगेश पंगारे, शाखा प्रमुख संतोष शिंदे, कार्यालय प्रमुख जगदीश त्रिवेदी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |