#JaunpurNews : जौनपुर में खड़ी गाड़ी का ऑनलाइन चालान! | #NayaSaveraNetwork
- बनारस में दिखाया गया लोकेशन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता मनीष कुमार जायसवाल की कार का ऑनलाइन चालान कर दिया गया। मजे की बात तो यह है कि यह चालान तब हुआ है जब अधिवक्ता की गाड़ी उनके आवास मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर बाबागंज में खड़ी थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी कार यूपी 62 सीके 0788 जो की उनके घर पर ही खड़ी थी उसका ऑनलाइन चालान कर दिया गया।
चालान नंबर UP215432240728192528 है। उनकी गाड़ी का लोकेशन 30, काशी इनक्लेव, पहड़िया, वाराणसी दिखाया गया है, जिसका डेट 28 जुलाई 2024 और समय 19:18:36 यह दर्शाया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि चालान में जो समय और तारीख का जिक्र किया गया है उस समय उनकी गाड़ी उनके आवास पर खड़ी थी बनारस गई ही नहीं थी जिसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।
उन्होंने इस मामले को ट्वीटर (वर्तमान में एक्स) पर जौनपुर ट्रैफिक, बीएसटीवी लाइव, आईजीरेंज वाराणसी, डीएम जौनपुर, जौनपुर पुलिस को टैग करते हुए उपरोक्त चालान को निरस्त करने की मांग की है। जवाब में आईजी रेंज वाराणसी ने जौनपुर पुलिस से जवाब मांगते हुए एडीजी जोन वाराणसी और उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग किया है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है। अधिवक्ता ने बताया कि यूपी की पुलिस भी कभी कभी कमाल कर देती है। घर बैठे व्यक्ति का ऑनलाइन चालान कर दे रही है जो कि सरासर गलत है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


