BREAKING

#JaunpurNews : विद्युत कटौती से किसान व जनता बेहाल | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : विद्युत कटौती से किसान व जनता बेहाल | #NayaSaveraNetwork

शीतला प्रसाद जायसवाल @ नया सवेरा

जौनपुर। रामपुर क्षेत्र में इस समय हो रही विद्युत कटौती से जहां पर किसानों की खेती खराब होती जा रही है वही पर छेत्र की जनता बेहाल हो गई है। जिसको लेकर छेत्रिय जानो में रोष है वही पर सरकार द्वारा किसानों को दिया जा रहा विद्युत सुविधा मात्र हवा हवाई साबित हो रहा है।

बताया जाता है की इस वर्ष बरसात भी नहीं हो रहा है किसान अपने खेतों में धान लगाने हेतु नर्सरी तैयार करके मजबूरन किसी तरह खेतो में पानी भरवा कर धान लगवाने की तैयारी कर रहे है तब तक इधर विद्युत पूर्ति बाधित हो गया है 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के बजाय मात्र 5/6 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही थी।

परंतु पिछले चार दिनों से मात्र 3 घंटे भी विद्युत नही मिल पा रही है विद्युत उपकेंद्र का बड़ा टांसफार्मर जल जाने के नाम से किसी तरह 3 घंटे बिजली दी जा रही है की लोग पेयजल की व्यवस्था कर सके तो खेती के लिए विद्युत आपूर्ति कि क्या हालत होगी भी पर भीसड़ गर्मी से लोग बेहाल हो गए है इस प्रकार से सरकार की विद्युत आपूर्ति का नारा मात्र हवा हवाई साबित हो रहा है। क्षेत्रीय जनों ने और छेत्र के किसानों ने अविलंब विद्युत पूर्ति में सुधार लाने की मांग की है। इधर क्षेत्र के जेई अरविंद पटेल को फोन लगाने पर आज ठीक होने की आश्वासन दिए।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें