#MumbaiNews: डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बांद्रा के उत्तर भारतीय संघ हाॅल में डॉक्टर विधान चंद राय की स्मृति दिवस के मौके पर राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को समाज की प्रतिष्ठित संस्था हमारा प्रयास फाउंडेशन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर विधान चंद राय के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया गया। 

बता दे की कैंसर, डायबिटीज, लिवर ट्रांसप्लांट, मनोरोग समेत तमाम क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम की बड़ी तादाद में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी रामबक्श सिंह, रमाशंकर सिंह, रत्नेश सिंह ने संस्था और डॉक्टर्स की टीम किस तरह से मिलकर समाज के जरूरतमंदों के इलाज में मदद करती है, इस पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी लोगों की इसी प्रकार हरसंभव मदद करती रहेगी। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ,  मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने हमारा प्रयास फाउंडेशन को पांच लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।

इस मौके पर डाॅ. महेश सिंह, डाॅ. ध्रुव सिंह, डाॅ. राहुल सिंह, डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ.प्रशांत मिश्रा, डाॅ. दीपक सिंह, डाॅ.रोहित सिंह, डाॅ. रश्मि सिंह, डाॅ.राजेंद्र सिंह, डाॅ. विकास का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शारदा प्रसाद सिंह (बाबू जी), विधायक राजहंस सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन. सिंह, देवनारायण सिंह, दिग्विजय सिंह, रामचंद सिंह समेत तमाम सामाजिक मीडिया जगत के लोगो की मौजूदगी रही।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें