#JaunpurNews : जीप के धक्के से वृद्धा की मौत, केस दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित सुरिस चौराहे गुरुवार की रात जीप की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बड़ौना गांव निवासी देवराजी देवी (60) पत्नी पंचमलाल गुरुवार की रात दवा लेने के लिए घर से निकली थी। थोड़ी ही दूर सुल्तानपुर मार्ग पर पहुंची जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने वृद्धा को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जीप का नंबर ले लिया। घायल वृद्धा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतका के पति पंचमलाल की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में जीप संख्या यूपी 32 एई 4646 व उसके चालक राम जनम पुत्र करवट निवासी बऔली थाना सरपतहां पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
स्रोत : एखलाक खान
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


