#NoidaNews: दो पक्षों के बीच झड़प में दो लोग घायल, तीन गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। रविवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के दौरान हुए पथराव में 14 वर्षीय किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) अशोक कुमार ने बताया, झगड़े के दौरान पथराव किया गया, जिससे वहां पास में खड़ा 14-वर्षीय लड़का घायल हो गया। सत्तर-वर्षीय राम सिंह को भी चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान गोलीबारी भी हुई है। यह झगड़ा रबूपुरा थाना क्षेत्र के भैरा गांव में किसी विवाद को लेकर भीष्म पाल और सुनील के पक्षों के बीच हुआ। पुलिस ने बताया कि झड़प में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुमार ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है और आगे कोई हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें