नया सबेरा डॉट कॉम दिन दूना रात चौगुना प्रगति करे यही ईश्वर से प्रार्थना : पं. जमदग्निपुरी | #NayaSaveraNetwork
19 जुलाई हम सबके लिए बहुत ही खास दिन बन गया है, क्योंकि आज के ही दिन जौनपुर से नई रोशनी के रूप में नया सबेरा डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत हुई थी। 19 जुलाई 2016 से आज 19 जुलाई 2024 तक अनवरत नया सबेरा डॉट कॉम नित नई ऊँचाईयां छूते हुए पूरे भारत भर में अपनी नवल किरणें बिखेर रहा है।
आज इसके करोड़ों में पाठक हैं। ईश्वर से विनती है कि इसी तरह यह प्रगति पथ पर बढ़ता रहे और नित नई ऊँचाईयाँ छूता रहे। न्यूज पोर्टल से शुरू हुआ नया सबेरा का आज अपना डिजिटल अखबार भी हम सबको पढ़ने के लिए मिल रहा है| यह नया सबेरा की बहुत बड़ी उपलब्धि है और नया सबेरा के सम्पादक, संवाददाता और अन्य कर्मचारियों की मेहनत का फल है| काव्यसृजन परिवार मुम्बई स्थापना दिवस के पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामना प्रेषित करता है| नया सबेरा डाट काम दिन दूना रात चौगुना प्रगति करे यही ईश्वर से प्रार्थना है|
