#MumbaiNews: वर्सोवा विधानसभा में सेवा भावना के साथ जन सेवा में लगी भावना शर्मा जैन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारी बारिश के चलते मुंबई के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्सोवा विधानसभा में तो और बुरा हाल दिखाई दे रहा है। जगह-जगह जल जमाव ने लोगों का चलन दूभर कर दिया है। ऐसी विषम परिस्थिति के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य तथा महाराष्ट्र कांग्रेस की महासचिव भावना शर्मा जैन विधानसभा के गुलशन नगर, विकास नगर , शास्त्री नगर, बानदीवली हील, वैशाली नगर, शक्ति नगर, आनंद नगर, चार बंगला, लोखंडवाला, सात बंगला, यारी रोड इलाक़ों में जरूरतमंद तथा गरीब लोगों को मुफ्त छतरी वितरित कर रही हैं। पिछले 16 वर्षों से वे सेवा भावना के साथ लगातार जन सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तानाशाही सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है।
सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक छतरी पहुंचने के लिए उन्होंने 40 स्पॉट का चयन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वर्सोवा विधानसभा में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त दवा तथा चश्मा वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से लोगों के बीच काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से पता है। वे अपने स्तर से लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगी। छतरी वितरण के साथ-साथ नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए वोटर आईडी कैंप का भी आयोजन किया गया है। लोकसभा चुनाव में जो लोग मतदान नहीं कर पाए, उन्हें भी जोड़ने का काम किया जा रहा है।


%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
