#MumbaiNews: म्हाडा का अजब कारभार, म्हाडा की जगह पर एसआरए | #NayaSaveraNetwork
- शिवसेना डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ जाजू ने दी आंदोलन की चेतावनी
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। म्हाडा के अजब कारभार से परेशान बांद्रा पूर्व के भारत नगर, चाळ नंबर 1/64 में म्हाडा द्वारा बनाए गए ट्रांजिट कैंप में रहने वाले करीब 1000 परिवारों ने म्हाडा के सामने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। यहां रहने वाले लोग बाकायदा म्हाडा को महशूल के रूप में प्रतिमाह 900 रुपए अदा करते हैं परंतु कुछ बिल्डरों और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के चलते म्हाडा यहां कुछ लोगों को नोटिस भेज कर जगह खाली करने को कह रही है।
महाडा यहां एसआरए लाना चाहती है। यदि ऐसा हुआ तो म्हाडा को करीब 1000 करोड़ का नुकसान होगा। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हुसैन दलवाई इस मामले को लेकर पहले ही पत्र लिख चुके हैं। शिवसेना (यूबीटी) डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ विवेकानंद जाजू ने शिवसेना विधायक एडवोकेट अनिल परब तथा सांसद वर्षा गायकवाड को पत्र लिखकर एसआरए का कारभार उजागर करते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे विदित है कि म्हाडा की जमीन पर एसआरए प्रोजेक्ट लागू नहीं हो सकता।
इसके बावजूद कुछ बिल्डर कागजात में हेरा फेरी करके यहां के लोगों को म्हाडा द्वारा नोटिस भिजवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि म्हाडा के भ्रष्ट अधिकारी तथा संबंधित बिल्डरों ने अपना रवैया नहीं बदला तो यहां रहने वाले सारे लोग हुसैन दलवाई के नेतृत्व में म्हाडा के सामने भूख हड़ताल करेंगे।

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
