BREAKING

#JaunpurNews : एक चिराग से कई चिराग होंगे रोशन: मौलाना मोहसिन अब्बास | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नासही में स्थित एम एच कॉन्वेंट स्कूल के फाउंडर चिराग अली उर्फ कल्लू नेता की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें एक मजलिस  का आयोजन किया गया मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना मोहसिन अब्बास ने कहा कि कुरान की पहली आयत ही में कहा गया कि पढ़ो और पढ़ाई की बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा की चिराग अली एक ऐसे समाजसेवक थे। 

जिनकी सोच थी कि समाज शिक्षित रहे और यही सोच की वजह से उन्होंने एम एच कान्वेंट स्कूल की बुनियाद रखी और शिक्षा का चिराग रोशन किया इससे  शिक्षित हो कर शिक्षा के एक चिराग से कई चिराग रोशन हो सके जब लोग शिक्षित रहेंगे तभी देश का विकास और मानव सेवा हो सकती है। मजलिस से पहले स्कूल के अध्यापक और अध्यापकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और और उनके पुत्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह कांग्रेस के जुझारू नेता थे और इंदिरा गांधी के जमाने में हुए जेलभरो आंदोलन में भी भाग लिया था जिसका प्रमाण पत्र आज भी है। 

इस अवसर पर डॉक्टर हैदर रजा, शकील अहमद, हसन असकरी, कौसर अली, हसन मेहंदी, चांद,आदिल, गुड्डू,  औसाफ हुसैन, फिरोज, उर्फी अरबाज, संदीप, विजय, रुपेश आदि लोग उपस्थित रहे और आए हुए सभी मेहमानों का आफताब हुसैन अंजुम ने अभार व्यक्त किया।





*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें