#JaunpurNews : सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास की हुई तारीफ | #NayaSaveraNetwork
जिला दिव्यांग अधिकारी ने अभिभावकों से की बच्चों के प्रवेश की अपील
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में सोमवार को प्रवेश उत्सव मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाए। इसके लिए शिक्षक अभिभावकों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाए। जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए निपुण टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व अन्य सहयोगी उपस्थित पाए गए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बनाए गए भोजन को छात्रों के साथ बैठकर किया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति संतोष जनक पाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह व अन्य शिक्षकों के कार्यों की सराहना किया। विद्यालय की साफ सफाई, दिव्यांग शौचालय की स्थिति सही पाया। प्रत्येक कक्षा लाइब्रेरी के साथ स्मार्ट क्लास और बैठने की व्यवस्था अच्छे ढंग से मिलने पर तारीफ किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि परिषदीय स्कूलों में सारी व्यवस्था मौजूद है। आप अपने बच्चों का प्रवेश ऐसे ही स्कूलों में कराए। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में आयोजित प्रवेश उत्सव मेला में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने अभिभावकों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)