#JaunpurNews : जन्मदिन के मौके पर चेतन सिंह ने बुजुर्गों को भोजन करा लिया आशीर्वाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में डायरेक्टर अरविंद सिंह के छोटे भाई चेतन सिंह के जन्मदिन के मौके पर नगर के प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया। इस मौके पर चेतन सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर टीडी इंटर कॉलेज के बड़े बाबू अमन सिंह, टीडी इंटर कालेज के शिक्षक अभिषेक सिंह, अंबर सिंह ने भी वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के दौरान मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के संरक्षक रमेश सिंह, दिनेश सिंह और माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने चेतन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। गौरतलब हो कि चेतन सिंह रमेश सिंह के भतीजे और दिनेश सिंह पुत्र हैं।