#JaunpurNews : बाबा अमरनाथ धाम के लिए जत्था रवाना | #NayaSaveraNetwork
- 101 भक्तों की टोली ने लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विगत 21 वर्षों की भांति इस वर्ष में भी जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहटी बाजार के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था सिटी स्टेशन से बेगमपुर एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू कश्मीर स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्था का नेतृत्व तीर्थराज धर्मपाल अजय वर्मा कर रहे हैं। बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा अज्जू जी ने बताया कि जत्था में शामिल भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन उपरांत कश्मीर में माता खीर भवानी श्रीनगर में स्थित शंकराचार्य मंदिर एवं अन्य जगह का दर्शन पूजन करने के उपरांत कटरा के लिए रवाना होंगे। वहां पर माता वैष्णो जी शिवखोड़ी के दर्शन करेंगे। समिति के लोग जुलूस के रूप में नाचते गाते महिलाएं पुरुष बच्चे सिटी स्टेशन के लिए रवाना हुए।
यात्रा में तीर्थराज गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, शकुंतला चौधरी, रुक्मणी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल है। सिटी स्टेशन पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, उमेश श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, मुन्ना सिंह, जय विजय सोनकर, जितेंद्र कुमार पप्पू, यशवंत साहू, सतीश सिंह त्यागी, मनोज पटेल, सरस गौड़, राम सिंह मौर्य, दीपक मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, सनी चौधरी, रवि चौधरी, विशाल गुप्ता, भारत गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News