#JaunpurNews :किशोर की जमैथा में मिली लाश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव के शिवपुर पुरवा के पास गोमती नदी में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की लाश मिली। किशोर की लाश देख हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव तथा चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया। मौके पर चर्चा होने लगी कि एक युवक सोमवार की दोपहर को नगर के सदभावना पुल के पास डूब गया था। यह जानकारी होते ही थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने राज कालेज चौकी प्रभारी के जरिये किशोर के घर वालो को सूचना दिलाया। किशोर के परिजन हालांकि उसी दरम्यान पहुंच गए। उन्होंने उसे पहचान लिया। किशोर शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज निवासी रवि कुमार सोनकर का पुत्र शुभम सोनकर ही था।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें