#JaunpurNews : समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय का आकस्मिक निधन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय का आकस्मिक निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित लग्गुपुर गांव निवासी समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय (63 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पांच पुत्र, एक पुत्री,पौत्र ,पौत्रियो से पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अत्यंत विनम्र ,मिलनसार तथा सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे। उनके निधन पर राम पदारथ उपाध्याय कृष्णदेव दुबे, अनिल दुबे, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, मयाशंकर तिवारी, डॉ ओमप्रकाश दुबे, संजय तिवारी, पत्रकार प्रमोद पांडे, सुरेश तिवारी, डीएस तिवारी, मुन्ना तीर्थराज तिवारी, खिलाड़ी राम गुप्ता, कृष्णा दुबे, बृजेश यादव मंत्री जनार्दन यादव, शिवम हलवाई,पंकज हलवाई,अरुण तिवारी, सुरेश उपाध्याय , लालचंद उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी , राकेश तिवारी ,संतोष तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें