#JaunpurNews : चिराग तले अंधेरा... पुलिस चौकी के पीछे कूड़े का ढेर | #NayaSaveraNetwork

  • जिम्मेदार बेखबर, बदबू से परेशान हो रहे लोग

#JaunpurNews : चिराग तले अंधेरा... पुलिस चौकी के पीछे कूड़े का ढेर | #NayaSaveraNetwork


कृष्णा सिंह ‍@ नया सवेरा
पतरही, जौनपुर। चिराग तले अंधेरा... एक कहावत पतरही बाजार में स्थित पुलिस चौकी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इसकी वजह यह है कि पुलिस चौकी के पीछे ही एक पेड़ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है और जिम्मेदार बेखबर है। ग्राम पंचायत कोपा में स्थित पतरही बाजार में सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता के प्रति इतना सजग रहते हैं वहीं दूसरी तरफ विभागीय लोग ही सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपए खर्च किये जा रहे हैं। शहर से गांव तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद पतरही बाजार में सरकार का यह अभियान दम तोड़ता दिख रहा है। जमा कूड़े से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। ये हमेशा की बात है पुलिस चौकी के पीछे कूड़ा जमा रहता है। दुकानदार कूड़ा करकट इकट्ठा कर दे रहे हैं। बता दें कि स्टेशन रोड पर यूनियन बैंक के पास सड़क के किनारे भी कूड़ा बजबजा रहा है जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी इधर आते ही नहीं। इस संबंध में अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो वह कुछ भी बोलने से इनकार करते रहे।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें