#JaunpurNews : डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा डाक्टर्स डे पर राजकीय पुरुष व राजकीय महिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 चिकित्सकों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह ने कहा कि डॉक्टर पूरे मन से अपने कार्यों को निष्पादित करते हैं लेकिन कभी-कभी उचित परिणाम न मिलने के कारण बहुत सी समस्याएं भी आती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ केके राय सीएमएस पुरुष चिकित्सालय व डॉ एमके गुप्ता सीएमएस महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि डॉक्टर्स डे क्योंकि बीसी रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ था। 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा। संचालन लायन अतुल सिंह व लायनेस अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह, लायन विष्णु सहाय, लायन जय कृष्ण साहू, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, विनय बरौतिया, डॉ. सतीष चंद्र मौर्या, सर्वेश जायसवाल, मनीष मौर्य, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, लायन जगन्नाथ मोदनवाल सुड्डू, लायनेस चेतना साहू, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, ऋतु त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लायन कौशल त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |