#JaunpurNews : जौनपुर : 2 युवतियां घर से लापता, 4 के विरूद्ध मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के दो गांवों से दो लड़कियों को भगाने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देकर तथा खोजबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की लड़की को चन्दवक क्षेत्र का निवासी एक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दो दिन की खोजबीन के बाद युवती के पिता ने उक्त युवक के विरुद्ध शुक्रवार को नामजद तहरीर दिया। इसी प्रकार क्षेत्र के एक मुहल्ले की 20 वर्षीय युवती बीते 9 जुलाई को घर से लापता हो गयी। उसके परिजनों ने तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में मिली तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगायी गयी है। जल्द चारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |