BREAKING

#FatehpurNews : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

फतेहपुर। बांदा से सटे फतेहपुर जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने यहां बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्तीकला गांव में रामभरोसे सिंह के खेत में धान की रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी, जिनकी पहचान रामकुमारी (48), कुसमा देवी (35) और गोमती (34) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में शिवानी (22), पूजा (24) और सूरजपाल (25) झुलस गए। कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृत महिलाओं के परिवार को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें