#JaunpurNews : विद्युत आपूर्ति 50 घण्टे बाद बहाल, लोगो ने लिया चैन की सांस | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : विद्युत आपूर्ति 50 घण्टे बाद बहाल, लोगो ने लिया चैन की सांस | #NayaSaveraNetwork

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में पिछले 50 घण्टे से लगभग 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद, आखिरकार विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। बुधवार शाम लगभग छः बजे बरसठी रेलवे स्टेशन के पश्चिम अंडरपास से गुजरने वाली हैवी केबल ब्लॉस्ट होने बिजली गायब हो गई। 

जो तीसरे दिन तीन बजे कड़ी मशक्कत के बाद बदलकर आपूर्ति शुरू हो गई। इसमें कुल 45 घण्टे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इधर बारिश के मौसम में वर्षा का न बरसने से भीषण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है इसमें विद्युत संकट ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, व्यापार और दैनिक जीवन को काफी प्रभावित कर दिया था। अस्पतालों में बिजली ने होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा था। नहरो में अभी तक पानी न छोड़े जाने से किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है ऐसे में मात्र विद्युत पम्प एक सहारा बना हुआ है। 

व्यापारी वर्ग को अपने दुकानों में बिजली न होने से परेशानी हो रही थी और लोगो का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। लोगो ने विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत महसूस कर रहे है। हालांकि विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिप की समस्या बनी हुई है।

 इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि, अंडरपास से गुजरने वाली केबिल ब्लॉस्ट हो गई थी। दूसरे जनपद से मंगा कर केबल को बदला और आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने आश्वसन दिया कि, विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वही जेई संदीप कुमार सरोज ने कहा कि, उपभोक्ताओं की बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें