#BhopalNews: तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक का शव देर रात्रि बरामद कर लिया गया, जबकि दो के शव आज सुबह बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैरसिया के लालरिया गांव के समीप एक तालाब में कल शाम तीनों बच्चे नहाने के लिए गए थे। जब वह वहां से वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इस बीच उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले और एक बालक का शव तालाब में दिखायी दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक का शव देर रात्रि को बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य बच्चों के शव आज सुबह मिले। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतक बच्चों की पहचान एहतेशाम (15), राज अहिरवार (13) और निलेश अहिरवार (13) निवासी लालरिया के रूप में हुयी है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें