BREAKING

#MumbaiNews: सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर मुंबई की समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट पिछले वर्ष 2023 से असहाय, गरीब, दीन-दुखियों हेतु सराहनीय कार्य कर रही है। उक्त संस्था के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अनिल शर्मा एवं कार्याध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उनका हौसला आफजाई करने हेतु उनके जन्मदिन पर संस्था के पदाधिकारियों ने केक काटकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा नन्दवंशी,राष्ट्रीय सलाहकार अधिवक्ता (नोटरी ) एवं कवि अनिल शर्मा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सन्तोष निरंकार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार शर्मा एवं कदम कदम पर साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल शर्मा, कदम कदम पर साप्ताहिक समाचार पत्र के सह संपादक हरिशंकर शर्मा (मुन्ना) ने अचिज़ा होटल, विद्याविहार में बुलाकर सभी ने जन्मदिन मनाया। 
खुशियां तब चौगुनी हो जाती है जब अपनो में,अपनों के द्वारा अपनेपन का सम्प्रेषण, उदार श्रद्धा एवं पुनीत आदर मिलता है!मुस्कुराते चेहरो पर जो निष्काम भोले भाव होते वह शारदीय भौर की अल्हड़ ओस, विभावरी की शीतलता एवं ध्रुव तारे की मांगलिक शपथ के समान उजास से ओतप्रोत होती है और अनिल शर्मा संपादक कहते कहते भाव विभोर हो गए। 

हरिकेश नंदवंशी ने कहा जुलाई के भीषण बारिश, भयंकर तूफान में नींद में सोया समूचा मुंबई शहर और सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट एवं कदम कदम पर के युवाओ के इस निच्छल प्रेम की कोई व्यख्या नहीं कर सकता!इतना ढेर सारा अपनापन कही भी किसी भी धर्मकांटे में नही तोला जा सकता है।अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप ने सभी को धन्यवाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संस्था के आगामी महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिचर्चा हुई तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें