#BiharNews : ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रक्सौल के आलोक कुमार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिहार। भारतीय छात्र अपनी लगन और काबिलियत के बदौलत पूरी दुनिया में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। इस कड़ी में रक्सौल निवासी आलोक कुमार का नाम भी जुड़ गया है। श्री आलोक ने ऑस्ट्रेलिया में ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। वे रक्सौल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अवधेश गिरी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं।
श्री आलोक किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर 2003 में एमबीए की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए। 2005 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वहाँ के कई औद्योगिक केंद्रों के व्यवसायिक प्रबंधन के साथ जुड़े। 2009 में राइजिंग स्टार्स' मेंटरिंग प्रोग्राम के लिए चुने गए। कुछ समय पहले वे अडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) स्थित ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाये गए हैं। वे जल्द ही फण्ड मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड से जुड़ेंगे और अपने स्टेट के औद्योगिक संघ की अध्यक्षता भी करेंगे। उद्योग जगत से जुड़ी राष्ट्रीय पत्रिका 'सैटरडे' ने अपने कवर पेज पर श्री आलोक की तस्वीर प्रकाशित कर उनके शानदार कैरियर को फोकस किया है।
श्री आलोक इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने परिवार को देते हैं जिन्होंने विदेश भेजने के लिए हर प्रकार का त्याग किया। उन्होंने शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ के प्रति आभार व्यक्त किया, इंटर के दौरान जिनके वे छात्र रहे और जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्री आलोक ने अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगी रहे मेंटर्स और छात्र जीवन के अन्य शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया।
आलोक की इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल रक्सौल का बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है और मैनेजमेंट के तमाम छात्रों को बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई है।

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)