#AgraNews 22 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर दबोचे गए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। लोहामंडी थानाक्षेत्र में पुलिस ने कोठी मीना बाजार के पास तीन लोगों को करीब 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान कोठी मीना बाजार के पास जब तीन संदिग्धों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तब उनके पास से 21 किलो 900 ग्राम गांजा और चार मोबाइल बरामद किये गये। तिवारी ने बताया कि ये बदमाश अलीगढ़ से आगरा और आसपास के क्षेत्रों में गांजे की आपूर्ति करते थे। पुलिस इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। तीनों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया है।
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

