BREAKING

#MumbaiNews: शिक्षक अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होता: विनोद मिश्र | #NayaSaveraNetwork

  • ज्योतिषाचार्य पंडित विजय कुमार मिश्र का सम्मान समारोह संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क 

मुंबई। शिक्षक अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होता। वह विद्यालय के साथ-साथ समाज को भी अपने ज्ञान से आलोकित करता है। कुरार विलेज मनपा शाला सभागृह, पारेख नगर, मलाड पूर्व में आयोजित मनपा के वरिष्ठ शिक्षक ज्योतिषाचार्य पंडित विजय कुमार रवि नंदन मिश्र की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मनपा सभागृह में पूर्व भाजपा गट नेता विनोद मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। समारोह के अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्र ने कहा कि पंडित विजय कुमार मिश्र एक योग्य और कर्मठ अध्यापक रहे, जिन्होंने हमेशा बच्चों के हित के लिए समर्पित भावना से शिक्षण कार्य किया।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में उद्योगपति रविकांत शुक्ला, समाजसेवी संजय मिश्रा, पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, समाजसेवी अशोक मिश्र, भाजपा नेता सुरेश दुबे, पत्रकार भरत मिश्र, बिल्डर रवि प्रताप सिंह, सीआइडी फेम अभय शुक्ल,भवन निर्माता ओम प्रकाश शुक्ल उपस्थित रहे। 

प्रमुख वक्ताओं के रूप में शिक्षक सभा के महासचिव शरद सिंह, महाराष्ट्र पुरस्कृत ब्रह्मदेव मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार गुलाबधर पांडे, महापौर पुरस्कृत ईश्वरदेव पाल,वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामाशंकर यादव तथा महापौर पुरस्कृत रेखा यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।संगीतकार राजेश सिंह, राजेश हरिश्चंद्र तथा ललिता यादव ने मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सामायिक गीतों को प्रस्तुत किया। उषा तिवारी ने मानपत्र का वाचन किया तथा प्रधानाध्यापिका महापौर पुरस्कृत सरिता सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव कुमार मिश्र ने किया। 

इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में समाजसेवी फूलचंद पांडे, लालचंद पांडे,डॉ संजय मिश्रा, अर्चना मिश्रा,सिद्धनाथ मिश्र,शिव धनपाल, सूर्य प्रकाश मिश्रा, लालजी यादव,रविंद्र यादव, शिव शंकर तिवारी, अरुण कुमार तिवारी, राजनाथ तिवारी, अवधेश दुबे, रवि खेडेकर,दिनेश ओझा, प्रकाशनी तिवारी, रागिनी तिवारी,पंकज तिवारी,अर्जुन तिवारी, अजय सिंह, प्रथमेश मिश्रा, रायसाहब सिंह, अशोक सिंह,आनंद सिंह, महाबल वर्मा, शैलेंद्र यादव, सुधीरानंद पांडे, सूर्यप्रकाश मिश्रा, चंद्रभान बचई राम, फूला देवी,लवकुमार मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष मिश्र का विशेष योगदान रहा।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें