#JaunpurNews : आदित्य दुबे ने जीता सिल्वर मेडल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के आदित्य दुबे ने यूपी स्टेट चैंपियन शिप में पिस्टल शूटिंग रेंज जूनियर मेंस में 50 मीटर शूटिंग करके सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इससे परिजनों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। मेरठ के स्टार एकेडमी से कर रहा प्रतिनिधित्व आदित्य दुबे इस इवेंट में मेरठ के स्टार एकेडमी से प्रतिनिधित्व कर रहा था। 

पिता संजय दुबे ने बताया कि आदित्य दुबे की रुचि शुरू से स्पोर्ट्स में रही और वो दौड़ में पहले दौड़ता था। लेकिन दौड़ते समय उसके पैर में चोट लग गयी थी। जिसके कारण अब दौड़ता नहीं है। संजय दुबे ने बताया कि हमारा इकलौता लड़का है। पिता संजय दुबे पेशे से पत्रकार है और अध्यापक भी है। आदित्य दुबे ने हाई स्कूल शकुंतला एकेडमी स्कूल से की, इंटरमीडिएट की पढ़ाई जय राम इंटर कालेज मूर्तजाबाद से और ग्रेजुएशन सुहेलदेव डिग्री कालेज आजमगढ़ से बीए की डिग्री ले रहा है।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें