#RajasthanNews: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 11 लोग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राजस्थान। विशेष कार्यबल (एसओजी) व पुलिस ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने यहां एक बयान में बताया कि बांसवाड़ा जिले में प्रवीण मालवीया व उसकी पत्नी सविता को पांच जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बयान के मुताबिक, इसके बाद शनिवार को इस मामले में सुकाम डामोर, सुभाष डिंडोर, विरसिंह, शीला, निरमा डामोर, शिल्पा मईडा, संगीता गरासिया, ईश्वरलाल और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया। वन रक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने परीक्षा का पेपर लीक कर उसे बेचा और उसके आधार पर अनेक लोग चयनित भी हो गए।



*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें