#BiharNews : भूमि विवाद में चली गोली से युवक की मौत, दो अन्य घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छपरा। बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में बुधवार को भूमि सम्बन्धी विवाद में चली गोली में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो को गम्भीर अवस्था में पटना भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के छोटका बनैया गांव निवासी भगवान राय का भूमि सम्बन्धी विवाद पट्टीदार से अदालत में पूर्व से ही चल रहा है। बुधवार को उनके पट्टीदार उक्त भूमि पर हल चला रहे थे। जिसकी जानकारी भगवान राय के पुत्र रितेश कुमार (25) को मिली तो वह उक्त स्थान पर पहुंच कर विरोध करने लगा। जिसके कारण उसके पट्टीदार ने उसे गोली मार दिया। हमले में उसकी मौत हो गई।
![]() |
Ad |