#PilibhitNews : बारिश से मौसम सुहाना, बिजली गिरने से दो मरे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बुधवार को सुबह से ही मानसून की पहली झमाझम वर्षा हुई। मौसम सुहाना होने के साथ तापमान में भी गिरावट आने से राहत मिली। इस बीच जिले में दो अलग-अलग स्थान पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,और चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया कि घुंघचाई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मटेना कॉलोनी नंबर एक निवासी सरवन (50) बुधवार को धनेश यादव के खेत में मजदूरी पर धान लगाने गया था। तभी अचानक मजदूर पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
