नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। शिवपुर मिनी स्टेडियम में पुरुषों की 7- ए साइड हॉकी का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें यूपी पुलिस टीम ने ट्राई ब्रेकर में विवेक सिंह हॉकी अकादमी की टीम को 7-6 से हराया। विजेता टीम के विशाल वर्मा, राहुल यादव, अमित यादव ने दो-दो, सूरज सिंह ने एक गोल किया। विवेक सिंह हॉकी अकादमी के मनीष यादव, विशाल सिंह और चंदन सिंह ने दो-दो गोल किया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त हरि गोविंद सिंह रहे।
0 टिप्पणियाँ