#VaranasiNews: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरण किया गया। कॉलेज के कला और सामाजिक विज्ञान वर्ग की 600 छात्राएं इस योजना की लाभार्थी बन खुशी से झूम उठीं।
कार्यक्रम में बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर रमेश चंद, छात्र परामर्शदाता नित्यानंद तिवारी, पूर्वछात्र राजकुमार अग्रवाल और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह की उपस्थित रहीं। प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था में यांत्रिक उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस विशेष उपक्रम के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया।
प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने छात्राओं को स्मार्टफोन का उचित प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीएचयू के निखिल जैन, संदीप कुमार यादव के साथ महाविद्यालय की डॉ. अंजना सिंह, डॉ ऋचा सिंह, डॉ श्वेता, डॉ. हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ संतोष कुमार मिश्र, प्रदीप तिवारी, उमापति शर्मा और अवनीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन डॉ. तुलसी कुमार जोशी ने किया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)