#VaranasiNews: कालभैरव से विश्वनाथ मंदिर तक निकाली शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। महाराष्ट्र के प्रमुख संत शांति गिरि महाराज के सानिध्य में रविवार को कालभैरव मंदिर से विश्वनाथ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति संगीत मुखर था। रथ पर दो बटुक रुद्राक्ष की माला लिये जप कर रहे थे। परमपुर स्वामी शांति गिरि महाराज स्वयं भक्तों के साथ पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा में सैकड़ों साधु-संत एवं गृहस्थजन रहे। विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र ने विधिवत अभिषेक कराया। गंगा पार डोमरी स्थित स्थान पर जगतगुरु जनार्दन स्वामी स्थित आश्रम में पिछले एक सप्ताह से अनुष्ठान चल रहा है जिसमें सैकड़ो भक्त शामिल हैं। इसी अनुष्ठान के क्रम में यह शोभायात्रा निकाली गई। चार जून को अनुष्ठान का समापन होगा। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से डॉ राकेश त्रिवेदी, विष्णु महाराज, मदनजी महाराज, विक्की अग्रवाल, कैलाश सांगडे, केशवानंद प्रमुख रूप से रहे।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ