#MumbaiNews: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृत्तचित्र फिल्में लोगों की भावनाओं को सही तरीके से पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा द्विवार्षिक रूप से आयोजित और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा कार्यान्वित मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथाएं और एनीमेशन फिल्में दिखाई जाती हैं। साल 1990 में पहली बार एमआईएफएफ का आयोजन किया गया था। मुरुगन ने शनिवार रात समारोह की शुरुआत करते हुए कहा कि मंत्रालय देश को ‘विश्व का कंटेंट हब’ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वृत्तचित्र, लघु और एनीमेशन फिल्मों का उत्सव है। वृत्तचित्र फिल्में अद्वितीय क्षमताओं, भावनाओं और मानवीय संबंधों को उचित तरीके से पेश करने में अहम भूमिका निभाती हैं।