#VaranasiNews: उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
- गुम हुए व्यक्तियों को सक्रियता से ढूंढ निकाला
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यरत दो महिला पुलिसकर्मी को सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एडीसीपी अपराध ममता रानी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोनों महिला आरक्षियों ने महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त करने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। जानकारी के मुताबिक, काशी दर्शन के लिए आई आंध्र प्रदेश निवासी एक वृद्ध महिला गुम हो गई थी. भेलूपुर थाना पर नियुक्त महिला आरक्षी दीपिका चौधरी ने पूरे मनोयोग से महज दो घंटे में वृद्ध महिला को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही थाना चितईपुर पर नियुक्त महिला आरक्षी सुमन द्वारा गुम हुए एक बालक को महज 4 घंटे के अंदर सकुशल ढूंढ कर उसके परिजन को सुपुर्द किया। गुम हुए व्यक्तियों के परिजनों द्वारा महिला पुलिसकर्मियों उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। इन दोनो महिला आरक्षी को अपर पुलिस आयुक्त महिला एवं अपराध ममता रानी चौधरी ने मिशन शक्ति का चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi