#MPNews : जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक गाय को बचाने के लिए कुएं में उतरे तीन लोगों की संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात उमरी गांव में हुई। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, ग्रामीणों के एक समूह ने देखा कि एक गाय कुएं में गिर गई है जिसके बाद उनमें से तीन रस्सी के सहारे नीचे उतरे और गाय को बाहर निकाला गया।’’ उन्होंने बताया कि कुएं में उतरने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान अशोक सिंह (45), रामरतन (22) और विष्णु (24) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, उनमें से एक को बाद में छुट्टी दे दी गई जबकि डॉक्टर दूसरे की हालत पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुएं में गिरने से गाय की भी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें