#BiharNews: बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी, जून में इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल | #NayaSaveraNetwork

#BiharNews: बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी, जून में इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच राज्य शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है, “राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर विभाग नेसभी सरकारी स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। चूंकि स्कूल बंद रहेंगे, इसलिए शिक्षकों के लिए भी 15 जून तक छुट्टियां घोषित की जाएंगी।” भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राज्य में अगले तीन से चार दिन तक भीषण गर्मी रहेगी और 14 जून तक उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। 


आईएमडी के पटना केंद्र ने एक बयान में कहा, “14 जून तक राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में भीषण गर्मी रहने का अनुमान है। लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि लंबे समय तक धूप में रहने से गर्मी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।” सोमवार को नौ स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बक्सर और भोजपुर में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य स्थान जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, उनमें बक्सर अरवल (45.7), डेहरी (45.6), औरंगाबाद और बिक्रमगंज (45.5 डिग्री प्रत्येक), गया (45.1 डिग्री) और नवादा (44.9 डिग्री) शामिल हैं।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ