#ShahjahanpurNews: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से महिला पुलिसकर्मी की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं।

दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। मीना ने बताया कि कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ