#Poetry: मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भावनानी के व्यंगयात्मक भाव 

मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ 

मेहनत की थी मैंने वह ठीक हुआ 
ट्यूशन पर लाखों दिए ज्ञान मजबूत हुआ 
पढ़ाई का कॉन्फिडेंस बढ़ा वह सटीक हुआ 
परंतु मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ 

उच्च परीक्षाएं देना अब जुआ खेलना हुआ 
मानव मेड रिस्क का चलन तेज हुआ 
बिना मेहनत करने वालों ने आसमान छुआ 
परंतु मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ 

लीक माफियाओं से एजेंसीयों का गुलजार हुआ मेहनतकश युवाओं छात्रों का अपमान हुआ 
अरमानों का सपना चकनाचूर हुआ 
परंतु मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ 

शासन सो रहा जगाने वाला भी सोया हुआ 
प्रशासन अपने आप में चुपी कर खोया हुआ 
नीट हो या नेट उसका भी हाल ऐसा हुआ 
मेरे सपने टूटे जो पेपर लीक हुआ 



-लेखक - कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार पत्रकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें