नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। लोकसभा चुनाव की खुमारी मंगलवार को परिणाम आने के साथ ही उतरने लगी है। मतगणना के रुझानों व परिणामों को जानने के लिए लोग सुबह सात बजे से ही टीवी पर चिपके रहे। प्रदेश की सभी सीटों की जानकारी को एक पल भी लोग टीवी के सामने से हटे नहीं। महिलाओं में भी परिणाम जानने का खासा उत्साह दिखा। घर से लेकर बाजारों तक जगह-जगह टीवी पर नतीजे जानने के लिए बेताब रहे। सड़के भी रोज की अपेक्षा सुनसान रही। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो लोग चुनाव के नतीजे जानने के लिए टीवी से एकत्र हो गए। सोशल मीडिया पर भी लोग नतीजे दिखने के लिए उतावले रहे। लोगो की एक नजर टीवी पर तो दूसरी मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया की खबरों पर बनी रही। दुकानों पर ग्राहक कम नजर आए। दिनभर जगह-जगह चुनावी चर्चाए होती रही।
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|
 |
Ad
|