नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ से वाराणसी के बीच उड़ान में केबिन प्रेशर की गड़बड़ी से कूलिंग न के बराबर हो गई। नतीजतन यात्रियों की हालत खराब होने लगी। एक यात्री की पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। दम घुटता महसूस होने लगा। नाराज यात्री ने टिकट के पैसे रिफंड करने की मांग की है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7741 को मंगलवार की शाम 6:40 बजे उड़ान भरनी थी। यात्रियों के मुताबिक विमान में कोई तकनीकी खराबी थी। इस वजह से यह उड़ान लेट हुई और लखनऊ से शाम 7:05 बजे उड़ान भरी। विमान के हवा में उठने के बावजूद भीतर केबन में दम घुट रहा था। गर्मी के मारे यात्री बेहाल हो गए। कोई मैग्जीन तो कोई अखबार से हवा कर रहा था। यात्रियों ने उड़ान के दौरान हंगामा भी किया। एक यात्री वाल्मीकि ओझा ने एक्स पर विमान के भीतर का वीडियो साझा किया है। लिखा है कि पूरी यात्रा के दौरान विमान का एसी काम नहीं कर रहा था। उनकी पत्नी प्रेरणा दुबे की तबीयत बिगड़ गई। वाल्मीकि ओझा ने इंडिगो से टिकट का पैसा वापस करने की मांग की है। वहीं, इंडिगो की ओर से उनसे सम्पर्क किया गया है लेकिन सार्वजनिक तौर पर इस वाकये के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
विज्ञापन
|