#NewDelhiNews: दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा गिरा, छह लोग घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से छह लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और फंसा न हो। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना तड़के करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा को मिली। हवाई अड्डे की छत गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें