#JaunpurNews : एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। मोबारकपुर गांव में एक पखवाड़ा पूर्व अवैध रूप से महिला की भूमि कब्जाने की नीयत से उसके घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
गांव निवासी नादिरा खातून का आरोप है कि बीते 14 जून की शाम लगभग छह बजे रामबरन यादव और आयूष यादव पता अज्ञात,उसके घर पहुंच रिहायशी घर को अपनी जमीन में बताकर उसे खाली करने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे गालियां देने लगे। यह भी आरोप है कि वह जान बचाकर अपने घर के भीतर भागी तो पीछे से वे दोनों भी घर में घुस गये। लात घूंसो से उसकी पिटाई करने लगे। आरोप लगाया कि घटना की सूचना दूसरे दिन थाने पर दी गई। जहां उसे डांट कर भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

