#MumbaiNews: उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी: संतोष आरएन सिंह | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी: संतोष आरएन सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ मुंबई की शाखा मीरा रोड द्वारा आज  आलोक प्रेम नारायण सिंह को शाखा अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष में संतोष आरएन सिंह केंद्रीय अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ व आलोक प्रेम नारायण सिंह शाखा अध्यक्ष ,मीरा रोड का ज़ाहिर सत्कार का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.  राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, शाखा प्रभारी बैजनाथ मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अशोक दुबे, ओमप्रकाश सिंह सदस्य श्रीनिवास तिवारी सीता राम यादव, रेनू मल्लाह व शहर के माने जाने भवन निर्माता व ट्रस्टी राजेश सिंह और सुरेश सिंह दूसरे भवन निर्माता व ट्रस्टी विक्रम प्रताप सिंह उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी रवि व्यास, अजय सिंह राजपूत व सभी पूर्व शाखा अध्यक्ष सभी स्थानीय नगर सेवक व शाखा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

जिसमें संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान का समर्थन करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि उत्तर भारतीय समाज की जनसंख्या के अनुसार उनको राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी दिलाने का पूर्ण प्रयास करूँगा और समाज के अंतिम तबके के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा रहूँगा। उन्होंने उत्तर भारतीय समाज के जो अनाथ बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई लिखाई की पूरी ज़िम्मेदारी निभाने का वचन दिया। 
#MumbaiNews: उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी: संतोष आरएन सिंह | #NayaSaveraNetwork

इस कार्यक्रम में डॉक्टर राधेश्याम तिवारी ने अपने आशीर्वचन में संघ की ज़िम्मेदारियों व संघ की संघर्ष गाथा के बारे में लोगों को बताया संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उत्तर भारतीय संघ द्वारा बांद्रा में किए गए कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। राजेश सिंह ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि जनसंख्या के अनुपात में समाज को राजनीति में भागीदारी मिलनी चाहिए, इसके लिए वो प्रयास करें। संघ के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वो हमेशा समाज हित के लिए कार्य करते रहेंगे। 

विक्रम प्रताप सिंह ने संघ के अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि मीरा रोड का उत्तर भारतीय समाज समाज हमेशा तन मन धन से आपके साथ खड़ा है उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी रवि व्यास ने संघ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उत्तर भारतीय समाज के ऊपर कोई भी कठिनाई आएगी उसके साथ तो हमेशा खड़े रहेंगे शाखा प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ने संघ के सभी संरक्षक सदस्यों वो आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त किया कि वे शाखा को सुचारु रूप से चयनित करने में मदद की इसके लिए उनका धन्यवाद। शाखा अध्यक्ष आलोक सिंह ने केंद्रीय अध्यक्ष व कार्यसमिति का आभार व्यक्त किया कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी मैं इसको निभाने की पूर्ण रूप से कोशिश करूँगा। 

इस कार्यक्रम में भवन निर्माता राजेश सिंह व सुरेश सिंह ने 11 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की। विक्रम प्रताप सिंह ने पाँच लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की। पारसनाथ सिंह ने ढाई लाख रुपये योगदान देने की घोषणा के साथ ही साथ बहुत सारे लोग ट्रस्टी बनने के लिए तैयार हुए कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत सुरुचि भोजन की व्यवस्था थी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें