#BhayandarNews: भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद नरेश म्हसके का शानदार स्वागत | #NayaSaveraNetwork

#BhayandarNews: भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद नरेश म्हसके का शानदार स्वागत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। लोकसभा चुनावों मे ठाणे लोकसभा सीट से महायुति उम्मीदवार के रूप मे बड़ी जीत हासिल करने वाले सांसद नरेश म्हसके पहली बार मीरा भायंदर शहर पहुँचे.जहाँ भाजपा जिला कार्यालय मे 145 मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास और उनकी टीम ने उनका जबरदस्त स्वागत और सत्कार किया.इस मौके पर रवि व्यास ने उनसे शहर के प्रश्नों को लेकर संजीदा रहकर इसकी विकास गति को बढावा देने के लिए उसे दिल्ली मे बुलंद तरीके से रखने की विनंती की।

वही सांसद नरेश म्हसके ने भी मीरा भायंदर शहर से मिली 75,000 वोटो की लीड दिलाने के लिए रवि व्यास सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही शहर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्ध तरीके से काम करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है की भाजपा -शिवसेना महायुति के सीट बटवारे मे आखिरी समय मे ये सीट शिवसेना शिंदे गुट के खाते मे चली गयी थी लेकिन कुछ नाराज़गी के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी जी के नाम पर काम किया जिसके चलते नरेश म्हसके ने दो बार सांसद रहे महाविकास आघाडी उम्मीदवार राजन विचारे को तक़रीबन सवा दो लाख मतों से पटखनी दे दी। इस सत्कार कार्यक्रम मे विधायक प्रताप सरनाईक सहित भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें