#MumbaiNews: राष्ट्रपति पुरस्कृत पुष्पा दुबे का किया गया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। चेंबुर पश्चिम स्थित अजीज बाग में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व आदर्श प्रधानाध्यापिका पुष्पा दुबे का शाल,श्रीफल, पुष्प गुच्छ और अभिनंदन पत्र देकर भव्य सत्कार किया गया ।समारोह की अध्यक्षता मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर.पाण्डेय एवं मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व उपशिक्षणाधिकारी जयश्री यादव उपस्थित थीं।सूत्र संचालन बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट का अभियान चलाने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर ने किया।समारोह में प्रियंका दुबे,रीचा शर्मा, मीत दुबे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

