#MumbaiNews : भाजपा के शीर्ष नेता कर रहे बिहारी कार्यकर्ताओं की अनदेखी : विशाल भगत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली विफलता के बाद अब भाजपा में भी असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र के बिहार प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री विशाल भगत ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर बिहारी मुंबईकर कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाया है। विशाल भगत ने कहा है कि मुंबई के प्रवासी बिहारी समाज ने भाजपा को मुंबई और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जहां एकमुश्त वोटिंग करने के साथ-साथ मुंबई और महाराष्ट्र के सभी सीटों पर जहां-जहां बिहारी वोटर थे, वहां डोर टू डोर जाकर बिहारी मुंबईकर ने पूरे जोश के साथ प्रचार कर के भाजपा के पक्ष में मत दिलाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद महाराष्ट्र में भाजपा के बड़े नेता बिहारी समाज के पार्टी कार्यकर्ता को कोई तब्ज्जो नहीं दे रहे हैं, और ना ही पार्टी के किसी भी मीटिंग अथवा कार्यक्रम में बिहारी समुदाय के नेताओं को बुलाया जा रहा है। जिससे महाराष्ट्र के बिहार प्रकोष्ठ के सभी नेताओ में गहरी नाराजगी है। भगत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यही रवैया रहा तो तीन महीने बाद के होने वाले विधानसभा के चुनाव और आगे चलकर होने वाले मुंबई बीएमसी के चुनावों में पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। इसके साथ साथ विशाल भगत का यह भी कहना है कि समय रहते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस तरह की कमियों को ठीक कर लेना चाहिए, जिस से पार्टी को आगामी चुनाव में किसी तरह को कोई नुकसान न हो।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
