#MumbaiNews: जरूरतमंदों को मुफ्त छतरी वितरित करना पुनीत कार्य: प्रकाश सुर्वे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बरसात के दिनों में जरूरतमंद और गरीब लोगों को मुफ्त छतरी वितरित करना पुनीत और सराहनीय कार्य है। दहिसर विधानसभा में शिवसेना उप विभागप्रमुख राम यादव तथा महिला शाखा प्रमुख रेखा राम यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मागाठाणे विधानसभा के लोकप्रिय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से राम यादव द्वारा किए जा रही सामाजिक सेवाएं सराहनीय है। इस अवसर पर राम यादव और रेखा यादव के अलावा उप विभागप्रमुख मंगेश पाटील, शाखा प्रमुख विल्सन स्वरीस, सूरज पांडे सुनील जिनवाल समेत दहिसर और बोरीवली के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


#MumbaiNews: जरूरतमंदों को मुफ्त छतरी वितरित करना पुनीत कार्य: प्रकाश सुर्वे | #NayaSaveraNetwork

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें